Holi 2022 : ठंडाई की जगह इस बार ट्राई करें भांग की लस्सी #Recipe

By: Ankur Thu, 17 Mar 2022 08:23:50

Holi 2022 : ठंडाई की जगह इस बार ट्राई करें भांग की लस्सी #Recipe

होली का त्यौहार आ चुका हैं जिसमें कई लोग इस दिन भांग की ठंडाई बनाना पसंद करते हैं और इसका लुत्फ़ उठाते हैं। लेकिन इस बार की गर्मी को देखते हुए आज इस कड़ी में हम आपके लिए भांग की लस्सी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह आपको स्वाद देने के साथ ही कुछ अलग की चाहत भी पूरी करेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- आधा लीटर गुनगुना दूध (2 टेबलस्पून दूध अलग रखें)
- 200 मिली पानी
- 50 ग्राम भांग पाउडर (बाज़ार में आसानी से उपलब्ध)
- 1 टेबलस्पून बादाम (कटे हुए)
- 1/4 कप कोकोनट मिल्क
- 1/4 टीस्पून सोंठ पाउडर
- शक्कर स्वादानुसार

bhang lassi recipe,recipe,recipe in hindi,holi special recipe

बनाने की विधि

- पैन में पानी को उबाल लें।
- भांग पाउडर मिलाकर 7-8 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
- छलनी से छान लें।
- छाने हुए मिश्रण में 2 टेबलस्पून दूध मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड करें और छान लें।
- इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं।
- आख़िर में छाने हुए भांग-दूधवाले मिश्रण में कोकोनट मिल्क, बचा हुआ गुनगुना दूध, सोंठ पाउडर और शक्कर मिलाकर फ्रिज में 3-4 घंटे तक ठंडा होने के लिए रखें।
- ठंडा-ठंडा सर्व करें।

ये भी पढ़े :

# Holi 2022 : होली के दिन ज्यादा किए जाते हैं तांत्रिक टोने-टोटके, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

# Holi 2022 : आज है होली का पावन त्यौहार, इन उपायों से दूर करें अपने जीवन की समस्याएं

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com